पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी शनिवार को पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।उन्होंने बताया कि इसके बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय -सदाकत आश्रम- में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे । इसके साथ ही वह नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर एवं एक नवीनीकृत सभागार का उद्घाटन करेंगे, जिनका नाम क्रमशः उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके पिता राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार के दौरे पर आये हैं।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

