कांग्रेस की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है और इस मुद्दे को लेकर आज पटना में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। प्रधानमंत्री के खिलाफ की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, सदाकत आश्रम के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन में बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी, नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया और अरुण सिन्हा, महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता समेत लगभग 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और महागठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के प्रति असम्मानजनक भाषा का प्रयोग केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्र का अपमान है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

