यमुनानगर, 7 फरवरी- भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की नई टीम की बैठक आज यमुना कमल कार्यालय जगाधरी में हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने सभी जिला पदाधिकारी का एक दूसरे से परिचय कराते हुए मार्गदर्शन करते हुए बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता होने पर हम सभी को गर्व है। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अब पूरी मुस्तैदी से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान देने के लिए लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कमर कस लेनी चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए भाजपा के अनुशासन के सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत हम लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों को गांव चलों अभियान, नमो ऐप, सरल ऐप व सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहकर अपनी भाजपा पार्टी की गतिविधियों को अपलोड करना है।
इस दौरान बैठक में जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सोशल मीडिया प्रभारी विपिन साहनी, आईटी प्रमुख शुभम दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, जिला कार्यालय सचिव मोहित गेरा, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग, रामपाल नम्बरदार विनीत कौर, सुनीता शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जोनी राणा, जिला सचिव सीमा गुलाटी, सविता काम्बोज, हरमिंदर सिंह सेठी, कर्मवीर सेठी, नरेन्द्र राणा व जंगशेर सिंह उपस्थित रहे।