गोवा सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरिद्वार, वाराणसी और नासिक जैसे प्रतिष्ठित नदी तट धार्मिक स्थलों की तर्ज पर नारोआ में मांडवी नदी के किनारे ‘घाट आरती’ सुविधा विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने विधानसभा में बताया कि उत्तरी गोवा के नारोआ गांव में प्रस्तावित ‘घाट आरती’ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन सकती है। मांडवी नदी के तट पर स्थित नारोआ गांव में श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर है, जिसका पुनर्निर्माण मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने कराया था। हाल ही में आयोजित राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक लिखित उत्तर में खौंटे ने बताया कि इस परियोजना के लिए 10.85 करोड़ रुपये का कार्यादेश जारी किया गया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

