जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन में उत्तर प्रदेश के 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इस भूस्खलन में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है।सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को राज्य में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।मृतकों में आगरा की भावना (12), सुनीता (35) और सेजल (2), मुजफ्फरनगर के कार्तिक (22), अनंत (6) और दीपेश कुमार, लखनऊ की चांदनी (30), गाजियाबाद की नीरा (35) शामिल है जबकि ममता देवी (45), राम वीरी और अंजलि (25) के घर के पते नहीं बताए गए हैं। उत्तर प्रदेश के सात घायलों में संगीता, उमंग, कमलेश, वैष्णवी, पूर्वी, गोरान और मयंक शामिल हैं। वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर यह हादसा मंगलवार दोपहर तीन बजे अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

