सीएम योगी ने विकसित भारत जी राम जी कानून पर प्रेस वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समय पर काम, हर गांव में टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण और हर श्रमिक के जीवन में सम्मान, सुरक्षा व खुशहाली सुनिश्चित करना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण रोजगार से जुड़े नए अधिनियम को इसी सोच के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि यह योजना केवल अस्थायी राहत न रहकर गांवों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बने।मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के अनुरूप सरकार ने ग्रामीण रोजगार की अवधारणा को नए सिरे से परिभाषित किया है। अब इसका उद्देश्य केवल मजदूरी देना नहीं, बल्कि ऐसे स्थायी और उपयोगी कार्य कराना है, जिनसे गांवों की बुनियादी जरूरतें पूरी हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

