कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुधवार को शुरू हुई, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा के साथ ही “वोट चोरी” और कुछ अन्य विषयों से जुड़ी रणनीति पर चर्चा होगी। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, सचिन पायलट और कई अन्य नेता शामिल हैं।विस्तारित कार्य समिति की बैठक में स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता भी भाग लेते हैं। बैठक आरंभ होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पार्टी का ध्वज फहराया और फिर पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान गया। यह बैठक महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत के मध्य और कथित “वोट चोरी” के खिलाफ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद हो रही है। राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में सफल माना जा रहा है। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

