उत्तर प्रदेश में कोडीन वाली कफ सिरप की अवैध तस्करी करने वाले सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राज्य के छह शहरों में इस सिंडिकेट के करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। लखनऊ में एसटीएफ के निलंबित सिपाही आलोक प्रताप सिंह की आलीशान कोठी पर भी छापा पड़ा है। नौकरी से बर्खास्त आलोक प्रताप सिंह इस सिंडिकेट का बड़ा खिलाड़ी है। लखनऊ के पॉश इलाके, सुशांत गोल्फ सिटी में उसकी आलीशान कोठी पर ईडी ने छापा मारा और कई चीजें अपने कब्जे में ली हैं। इसमें बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल डिवाइस और हवाला से जुड़े कागजात भी होने की बात कही जा रही है। आलोक प्रताप सिंह इस समय एसटीएफ की हिरासत में है। शुक्रवार को ईडी ने लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, जौनपुर, रांची और अहमदाबाद में छापेमारी की।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

