नई दिल्ली, दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ग्रीन मोबिलटी समाधानों को गति दी है। आज देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल सीबी 300एफ लाँच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक सवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई यह भारत की पहली 300सीसी फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल है। ग्राहक अब अपने नजदीकी बिगविंग डीलरशिप पर 2024 होंडा सीबी300 एफ फ्लेक्स-फ्यूल बुक कर सकते हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “होंडा में, हमारा लक्ष्य 2050 तक अपने सभी उत्पादों और कॉर्पोरेट गतिविधियों के लिए कार्बन तटस्थता हासिल करना है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

