इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में इस हफ्ते जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली है। लंबे समय से टेस्ट बल्लेबाजी में बादशाहत कायम रखने वाले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की सल्तनत खत्म हो गई है। उनके फ्लॉप शो का फायदा उठाते हुए उन्हीं की टीम के युवा सनसनी हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट के नए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी हालिया दमदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है।इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक अब 869 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी ट्रेविस हेड भी एक पायदान की बढ़त के साथ दूसरे नंबर (853 रेटिंग) पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में महज 1 रन और दूसरी पारी में केवल 8 रन बनाने वाले जो रूट को दो स्थानों का बड़ा घाटा सहना पड़ा है। रूट अब 851 रेटिंग के साथ सीधे तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

