जम्मू-कश्मीर में आर्थिक अपराध शाखा (पूर्व में अपराध शाखा कश्मीर) ने बंगलादेश में फर्जी तौर पर एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने वाले एक गिरोह के संबंध में कश्मीर में छह ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी उस शिकायत मिलने के बाद की गयी जिसमें आरोप लगाया गया कि एक गिरोह के कुछ लोगों ने विदेश में मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर छात्रों और उनके परिवार से मोटी रकम वसूली है। हालांकि जांचकर्ताओं पाया कि गिरोह द्वारा किसी भी कॉलेज में धनराशि जमा नहीं करायी है। आर्थिक अपराध शाखा ने आधिकारिक बयान में कहा, “प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि हुई। आरोपियों ने मेडिकल छात्रों को बंगलादेश में फर्जी प्रवेश दिलाने का झांसा दिया था।” जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

