स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं पेट की समस्या के कारण कोएट्ज़ी की जगह मुंबई टीम में ल्यूक वुड आए हैं।
दिल्ली ने टॉस हारने के बाद धमाकेदार शुरूआत करते हुए जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क के 15 गेंदों पर अर्धशतक की बदौलत 4 ओवर में 69 रन बना लिए हैं।
हेड टू हेड
कुल मैच – 34
मुंबई – 19 जीत
दिल्ली – 15 जीत
पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रही है। खेल जीतने का उचित मौका पाने के लिए टीमों को 210 रन से ऊपर का स्कोर बनाना होगा। ट्रैक में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है और इसलिए टीमों को टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करना चाहिए।
मौसम
दिल्ली में बारिश नहीं होगी, लेकिन आंधी की आशंका है। मैच की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। नमी भी 50 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है।
प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा