नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को कहा कि ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध लगाने की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मांग और फिल्म का पंजाब के कुछ ही हिस्सों में सीमित प्रदर्शन ‘कला और कलाकार’ का पूरी तरह से उत्पीड़न है। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। यह फिल्म शुक्रवार को पूरे देश में रिलीज हुई। लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा के कई सिनेमाघरों में ‘इमरजेंसी’ नहीं दिखाई गई, क्योंकि एसजीपीसी के सदस्यों ने फिल्म के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। राज्य में मॉल और सिनेमाघरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया।
Trending
- Jammu-Kashmir : किश्तवाड़ में दो SPO के मिले शव, शरीर पर गोलियों के निशान; आतंकी साजिश का शक
- BJP Diwali Milan Samaroh : पीएम मोदी के साथ दिखे अमित शाह-राजनाथ, नितिन नबीन बोले- दुनिया में बढ़ रहा भारतीय त्योहारों का आकर्षण
- CRPF चौकी पर हमले के बाद कुलगाम में अलर्ट : इस संगठन ने ली जिम्मेदारी; आतंकियों की तलाश जारी
- अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगे 7 करोड़, तिलक नगर के विधायक को आया मैसेज
- Bareilly News: बरेली की पीलीभीत रोड बदलेगी शहर की रफ्तार, 122.83 करोड़ से बनेगा सिक्सलेन कॉरिडोर
- Qaumi Patrika Hindi, 12 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Nov 2026
- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान

