भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में लगातार दूसरी बार कटौती करने और मौद्रिक नीति का रुख ‘तटस्थ’ से ‘समर्थनात्मक’ करने के बावजूद वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने से घबराए निवेशकों की आईटी, रियल्टी, टेक और फोकस्ड आईटी समेत 18 समूहों में हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार गिर गया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 379.93 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत का गोता लगाकर 73,847.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 136.70 अंक यानी 0.61 प्रतिशत लुढ़ककर 22399.15 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली हावी रही, जिससे मिडकैप 0.73 प्रतिशत टूटकर 39,546.54 अंक और स्मॉलकैप 1.08 प्रतिशत कमजोर रहकर 44,446.07 अंक पर आ गया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट

