लखनऊ, धनतेरस की खरीदारी के लिए राजधानी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से कारोबार खिल गया। शुभ मुहूर्त के समय ग्राहकों ने दिल खोलकर खरीदारी की। सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, वाहन, कपड़ा, मोबाइल, सजावट के सामान, प्रापर्टी समेत सभी बाजारों में 2,380 करोड़ का व्यापार हुआ। सबसे ज्यादा 500 करोड़ का कारोबार प्रापर्टी का हुआ। 250-250 करोड़ का इलेक्ट्रानिक्स व आटोमोबाइल और 25 करोड़ का चूरा, गट्टा खील बिका। अमीनाबाद, नजीराबाद, हजरतगंज, चौक, रकाबगंज, यहियागंज, गोमतीनगर, अलीगंज, पत्रकारपुरम, आलमबाग, नाका हिंडोला, गणेशगंज समेत सभी बाजारों में रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। यहियागंज बर्तन बाजार में बर्तनों की खनक देर शाम में सुनने को मिली। लोगों ने आज वाहनों की सिर्फ डिलीवरी ली। रात तक वाहनों के शोरूम खाली हो गए। न गोदाम में गाड़ियां थी न शोरूम में। यही हाल सर्राफा और इलेक्ट्रानिक्स बाजार का रहा। श्रीराम टावर, इंदिरानगर, हजरतगंज समेत शहर के सभी प्रमुख बाजारों में मोबाइल और लैपटॉप भी जमकर बिके।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

