झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत कांके, रातू रोड और कडरू इलाके में कई जगहों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया। ईडी सूत्रों ने आज बताया कि सबसे पहले टीम कांके स्थित कांके रिसॉर्ट पहुंची और वहां जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा रातू रोड के सुखदेव नगर और कडरू क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई। ईडी की यह कार्रवाई जमीन घोटाले की जांच को लेकर एक अहम कड़ी मानी जा रही है। ज्ञातव्य हो कि इससे पहले 10 जुलाई 2024 को भी ईडी ने कांके प्रखंड के अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन की जांच की थी। उस दौरान टीम ने चामा मौजा की सीएनटी और सरकारी जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की थी। वहीं इस मामले में पहले भी स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनसे कई अहम जानकारियां सामने आई थीं। ईडी की टीम अब नए तफतीशी कदम उठा रही है ताकि जमीन घोटाले के पीछे नए तथ्य उजागर किए जा सकें और साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

