सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) अगले महीने भारतीय वायुसेना को दो ‘तेजस मार्क-1ए’ लड़ाकू विमान सौंपेगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एचएएल ने कहा कि उसे अमेरिकी रक्षा कंपनी ‘जीई एयरोस्पेस’ से एक जेट इंजन मिला है और इस महीने के अंत तक एक और इंजन मिल जाएगा जो दोनों लडाकू विमानों के लिए उपयोगी होंगे। फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए विमानों की खरीद के वास्ते एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में देरी मुख्य रूप से इसलिए हो रही है क्योंकि जीई एयरोस्पेस ने जेट विमानों के संचालन के जिए जरूरी अपने एयरो इंजन की आपूर्ति नहीं की है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

