एशिया कप 2025 में रविवार यानी की 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की चर्चा जोरों पर है। पहलगाम हमले के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमें आमने-सामने आएंगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस मुकाबले को लेकर स्पष्ट कह दिया है कि इसे नहीं खेला जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब तक दोनों ही देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं हो जाते, तब तक न क्रिकेट खेला जाना चाहिए और न ही किसी तरह का कोई व्यापार होना चाहिए।रभजन ने आगे कहा कि क्रिकेट जैसे खेल से पहले दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों में सुधार होना जरूरी है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक में आतंकियों ने 26 भारतीयों को जान से मार दिया था। इस हमले का पूरा कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा था, जिसकी वजह से भारत में पड़ोसी देश के प्रति काफी गुस्सा भरा हुआ है। इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से साफ-साफ इनकार कर दिया था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

