नेशनल डेस्क: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच का विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। हाल ही में उन्नति ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और दिग्विजय पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि दिग्विजय ने उन्हें धोखा दिया और जब रिश्ता बिगड़ने लगा तो उल्टा उन पर ही बेवफाई का इल्जाम लगाया। दिग्विजय पर रिश्ते में कंट्रोलिंग होने का आरोप उन्नति ने अपने लाइव सेशन में कहा कि शुरुआत में वो अपने पूर्व बॉयफ्रेंड आदित्य से बात किया करती थीं, लेकिन दिग्विजय ने उन पर इतना दबाव डाला कि उन्होंने आदित्य से दूरी बना ली। उन्होंने बताया, “दिग्विजय मुझ पर हावी हो रहा था। उसने मुझसे कहा कि मैं आदित्य से बात करना बंद कर दूं और मैं उसकी बातों में आ गई। मुझे नहीं पता था कि असलियत कुछ और ही थी।”
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

