पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने दो मुकाबलों में करारी शिकस्त दी, जिसके बाद अब उनकी हर तरफ किरकिरी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी इस मौके पर चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने ऐसा बयान दे डाला, जिसे सुनकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। इमरान ने न सिर्फ टीम पर तंज कसा, बल्कि पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख असीम मुनीर पर भी निशाना साधा।एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार भिड़ंत हुई। पहला मुकाबला 14 सितंबर को लीग चरण में हुआ, जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद सुपर-4 चरण में 21 सितंबर को दोनों टीमें फिर आमने-सामने आईं, और इस बार भी भारत ने एकतरफा अंदाज में छह विकेट से पाकिस्तान को धूल चटाई। इन हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का सारा घमंड चूर-चूर हो गया। ये मुकाबले इसलिए भी सुर्खियों में रहे, क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने थीं। जिस तरह भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना को सबक सिखाया, उसी अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम ने भी मैदान पर पाकिस्तान को करारी मात दी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

