बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बहुत कम बारिश होने के कारण राज्य में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूखे की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार गंभीर है। बिहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि हम सबों ने पूर्व से इसकी तैयारी की थी और पूर्व में कैबिनेट से डीजल अनुदान के लिए 150 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति हमने ले ली थी। ‘कम वर्षा होने के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही’ मंगल पांडेय ने कहा कि बीच में मौसम विभाग से जानकारी मिली थी कि बिहार में औसत वर्षा होगी। लेकिन पिछले 15-20 दिन में आपेक्षिक अनुमान के हिसाब से बारिश नहीं हुई है और कम वर्षा होने के कारण निश्चित रूप से धान की जो फसल है वो प्रभावित हो रही है। उसमें कमी देखी जा रही है। ‘किसानों को डीजल अनुदान देने की प्रक्रिया हमने शुरू कर दी…’ कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के स्तर पर इसकी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने दिशा निर्देश दिए है कि डीजल अनुदान के लिए जो सरकार की ओर से व्यवस्था हुई है, उसको तुरंत चालू किया जाए। उसके आधार पर कृषि विभाग ने डीजल अनुदान देने के लिए पोर्टल खोल दिया है और किसानों को डीजल अनुदान देने की प्रक्रिया हमने शुरू कर दी है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

