नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं की इस सप्ताह बैठक होने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले विपक्षी गठबंधन की बड़ी बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद पांच जून को हुई थी।सूत्रों ने बताया कि आगामी बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन कई शीर्ष विपक्षी नेता मौजूदा संसद सत्र के लिए पहले से ही दिल्ली में हैं और अगले सप्ताह यह बैठक हो सकती है। शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे भी मंगलवार को यहां पहुंचे और उनके प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने की उम्मीद है। अगले कुछ महीनों में महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर

