प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की और नेपाल में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों में भारत के समर्थन को दोहराया। मोदी ने नेपाल की प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्की और वहां की जनता को नेपाल के राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक बधाई भी दी। रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की से गर्मजोशी के साथ बातचीत हुयी। वहां हाल ही में हुई दुखद मौतों पर गहन संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की। इसके अलावा मैंने कल नेपाल के राष्ट्रीय दिवस पर उन्हें और नेपाल की जनता को हार्दिक बधाई दी।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

