भारतीय कप्तान के एल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस तरह से वनडे में लगातार 20 मैच में टॉस गंवाने का सिलसिला खत्म कर दिया। भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया है।दक्षिण अफ्रीका ने नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी कि चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर रयान रेकलटन और ओटनील बार्टमैन को टीम में लिया है। दोनों टीमों के बीच तीन मैच की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे 17 रन से जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका रायपुर में खेला गया दूसरा वनडे चार विकेट से जीतने में सफल रहा था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
