पाकिस्तान ने एशिया कप मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में विरोध दर्ज कराया है। उसने इसे खेल भावना के विपरीत और दोनों टीमों के बीच तनाव को बढ़ाने वाला बताया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार देर रात जारी किए गए एक बयान में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की सात विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम के व्यवहार को ‘‘खेल भावना के अनुरूप नहीं’’ करार दिया। पीसीबी के बयान में कहा गया, ‘‘टीम मैनेजर नवीद चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसे खेल भावना के प्रति अनुचित और खेल के खिलाफ माना गया। इसके विरोध में हमने अपने कप्तान को मैच के बाद के पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं भेजा।’’
Trending
- MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- PM मोदी ने पंकज चौधरी को जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, योगी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
- Trump Asia Diplomacy: मनीला में मित्रतापूर्ण अंदाज और चीन के शेनझेन में शी जिनपिंग व पुतिन संग पहली वार्ता
- यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वांचल के सात जिलों में बारिश के आसार; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- विशाल चतुर्वेदी को हनुमान अंश के लिए मिला सम्मान, मुंबई में आयोजित समारोह में इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए फिल्मकार
- CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
- Qaumi Patrika Hindi, 20 Nov 2026
- Prince William’s India Visit : 105 साल पहले भी नवंबर में मुंबई उतरे थे प्रिंस ऑफ वेल्स, लखनऊ-वाराणसी तक पहुंचा था शाही काफिला

