पड़ोसी देश नेपाल की हिंसा के बाद वहां बदतर हालातों के बीच भारतीय सीमाओं पर भी खतरा भांपा जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां ने सचेत किया है कि नेपाल में ताजा संकट का फायदा उठाकर शरारती तत्व भारत के सीमावर्ती इलाकों में अशांति पैदा कर सकते हैं। बढ़ी सतर्कता रणनीति में 24 घंटे गश्त और एंट्री पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग की जा रही है। साथ ही 73 चेकपॉइंट्स हाई अलर्ट पर हैं।खासकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है। उत्तर प्रदेश के सात सीमावर्ती जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया इनपुट्स में कहा गया है कि नेपाल संकट की आड़ में असामाजिक तत्व हिंसा भड़का सकते हैं और यूपी, उत्तराखंड क्षेत्र में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सिक्योरिटी फोर्सेस को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

