उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में होने वाले उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के आयोजन के लिए लगातार राज्य मंत्री एवं कई वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं जिसके क्रम में आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने व्यापार संबंधी जानकारी साझा की। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया जा रहा है प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।यूपी में लंबे समय तक चले कांग्रेस और सपा और बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश को लोग मजाक बनाते थे, बीमारू राज्य कहते थे, उल्टा प्रदेश कहते थे ।प्रधानमंत्री ने पिछले ग्यारह सालों में जिस तरह से देश की सेवा करने का काम किया है उन्होंने 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हुए काम किया है। अभी पूरा देश जीएसटी की छूट का उत्सव मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की प्रेरणा को आत्मसात करते हुए पिछले आठ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश वासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए समर्पित भाव से काम किया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

