अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, हरप्रीत बराड़ और युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद नेहाल वढेरा (नाबाद 33) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मैच में शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हरा दिया। यह मैच के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया है।96 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जॉश हेजलवुड ने प्रियांश आर्य (11 गेंद में 16 रन) को आउट कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन को आउट कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (सात) और जॉश इंग्लिस (14) और शशांक सिंह (एक) रन बनाकर आउट हुए। नेहाल वढेरा ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 33) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मार्कस स्टॉयनिस (सात) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में पांच विकेट पर 98 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

