नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) की ओर से आतंकी हमले की संभावित कोशिश के बारे में जानकारी मिली है। जिसमें आतंकी प्लान बना रहे है कि चैंपियंस ट्रॉफी देखने आए विदेशियों का अपहरण कैसे किया जाए और उसके बदले फिरौती ली जाए। पाकिस्तान के खुफिया ब्यूरो ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) से संभावित खतरे के बारे में चेतावनी जारी की है। भारतीय एजेंसियों ने भी पाकिस्तान को ऐसे हमले की संभावना के बारे में जानकारी दी है। इस्लामिक स्टेट–खुरासान प्रांत (ISKP) खासकर चीनी और अरब देशों के नागरिकों को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने गए विदेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

