नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनकी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के पीछे के ‘रहस्यों’ और ‘षड्यंत्रों’ को उजागर करने वाले एक वृत्तचित्र के प्रदर्शन को रोक दिया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांच जनवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बावजूद इस वृत्तचित्र प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गयी थी। लेकिन केजरीवाल ने सवाल उठाया कि वृत्तचित्र के निजी प्रदर्शन के लिए अनुमति की क्या जरूरत थी। उन्होंने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा कि वृत्तचित्र ‘अनब्रेकेबल’ निजी कार्यक्रम में मीडिया को दिखाया जाना था और यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ इस कार्यक्रम में न तो वोट मांगे जाने थे और न ही किसी पार्टी के खिलाफ कुछ कहा जाना था।’’
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

