कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि देश बदलाव चाहता है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गारंटी का वही हश्र होने जा रहा है जो 2004 में ‘इंडिया शाइनिंग’ (भारत उदय) नारे का हुआ था। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र को घर-घर तक ले जाना होगा। कार्य समिति की बैठक घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी इस लोकसभा चुनाव में जो वादे करने जा रही है, उन्हें वह पूरा करेगी। उन्होंने कहा, “हम वादे करने के पहले गहराई से यह पड़ताल कर लेते हैं कि उनको पूरा कर पाएंगे या नहीं।” खरगे ने कहा, “देश बदलाव चाहता है। मौजूदा सरकार की गारंटी का वही हश्र होने जा रहा है जो 2004 में ‘इंडिया शाइनिंग’ नारे का हुआ था।” उन्होंने यह भी कहा कि इसीलिए कांग्रेस का घोषणापत्र 1926 से देश के राजनीतिक इतिहास में भरोसे का दस्तावेज बना हुआ है। कांग्रेस का घोषणा पत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली समिति ने तैयार किया है।
Trending
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
- UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान

