मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार पर मराठा समुदाय से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए 29 अगस्त से मुंबई में फिर से अनशन करने की चेतावनी दी। जलगांव ज़िले के अंतरवाली सराठी गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जरांगे ने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के साथ धोखा किया है। जरांगे लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं कि सभी मराठाओं को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए और समुदाय को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाए। कुनबी एक कृषक जाति जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आती है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

