आवारा कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों पर देश भर में बहस छिड़ी हुई है, और कई सेलेब्स ने अपनी राय रखी है। लेकिन पंजाबी सिंगर और एक्टर मीका सिंह ने इस मुद्दे पर एक बड़ा और भावुक कदम उठाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि कुत्तों के लिए कोई भी फैसला ऐसा न हो जो उनके लिए हानिकारक साबित हो। और सबसे बड़ी बात – मीका सिंह ने 10 एकड़ जमीन दान करने का ऐलान किया है ताकि इन बेसहारा कुत्तों के लिए शेल्टर और देखभाल की बेहतर व्यवस्था हो सके।मीका सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा – “मीका सिंह माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया कुत्तों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कदम से परहेज करें। मैं विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूं कि मेरे पास पर्याप्त जमीन है। मैं 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए तैयार हूं – खासतौर पर कुत्तों की देखभाल, शेल्टर और भलाई के लिए।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

