जयपुर। गुजरात की रिया सिंघा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विजेता बन गयी हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले रविवार को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से चुनी गई 51 फ़ाइनलिस्टों ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। 51 फ़ाइनलिस्टों में पहले दो राउंड के बाद से टॉप 20 फाइनलिस्ट चुनी गई। दिल्ली की प्रांजल प्रिया को हराकर गुजरात की रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 एवं बॉलीवुड स्टार उर्वशी रौतेला ने रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया। रिया इस वर्ष मैक्सिको में होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

