सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा में बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर 142 तक मेट्रो के 11.56 किलोमीटर लंबे विस्तारित गलियारे को मंज़ूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी प्रदान की गयी, जिसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को दी। वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर 142 तक विस्तारित गलियारे को मंज़ूरी दी है। यह गलियारा 11.56 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें आठ एलिवेटेड स्टेशन होंगे।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

