रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा और दो अगस्त तक चलेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने एक सप्ताह तक चलने वाले सत्र को मंजूरी दे दी है, जिसमें छह कार्य दिवस होंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने 26 जुलाई से 2 अगस्त तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है।’’सत्र के दौरान विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और घुसपैठ जैसे विभिन्न मुद्दों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। ऐसे में सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। झारखंड विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा। इस बीच, सत्तारूढ़ गठबंधन इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए सत्र का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करेगा। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पिछले चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में हुए थे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

