नई दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म के लिए धन उपलब्ध कराने वाले प्रोडक्शन बैनर ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ ने सोशल मीडिया पर फिल्म के नवीनतम बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा करते हुए दावा किया कि ‘पुष्पा 2’ सबसे तेजी से इस आंकड़े को छूने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।