दिल्ली में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करने के आरोप में असम में नौ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे इस संबंध में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 15 हो गई है। असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार रात से ये गिरफ्तारियां की गईं। सरमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के सिलसिले में असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।” उन्होंने कहा बुधवार दिन में छह गिरफ्तारियों के अलावा कल रात रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फौरीद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरुज अहमद उर्फ पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा), रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकरम (होजाई), तस्लीम अहमद (कामरूप) और अब्दुर रोहिम मुल्ला उर्फ बप्पी हुसैन (दक्षिण सलमारा) को गिरफ्तार किया गया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

