कराची। पाकिस्तान ने सात अक्टूबर से मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला के पहले मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली को शामिल किया है। 37 वर्षीय अली चोटिल तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद की जगह लेंगे। अली ने पाकिस्तान के लिए खेले 15 टेस्ट मैचों में 33.53 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ 70 रन देकर सात विकेट है। पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा, “घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हमारे खिलाड़ियों को कुछ जरूरी आराम देना समझदारी है।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

