नई दिल्ली, 27 अप्रैल: शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 5-6 सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।यहां जारी बयान में सरदार सरना ने कहा कि बीते कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि दिल्ली कमेटी के सबसे भ्रष्ट सदस्यों को भाजपा में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है और औपचारिक रूप से यह लोग भाजपा में शामिल हो गए। शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर चुनकर आने वाले इन सदस्यों ने पहले पार्टी से गद्दारी की और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन अवसरवादियों की दुर्दशा इस बात से पता चलती है कि दिल्ली की सिख संगत इनके साथ बिल्कुल नहीं है इसलिए सभा में भीड़ एकत्र करने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अधीन चल रहे कॉलेजों व अन्य संस्थानों के कर्मचारियों व स्टाफ को जबरन लाया गया।उन्होंने कहा कि आजकल परंपरा चल रही है कि कई भ्रष्ट लोग भाजपा की वॉशिंग मशीन में अपने दाग धो रहे हैं। ठीक वैसे अब दिल्ली कमेटी के भ्रष्ट सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिस प्रकार बीजेपी लगातार गुरु घरों पर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रही है यह ठीक नहीं है, इससे पूर्व पटना साहिब और हजूर साहिब कमेटी में भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की गई थी और अब दिल्ली कमेटी भी भाजपा के अप्रत्यक्ष प्रभाव में है। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि ऐसा करने से सिक्ख समुदाय के बीच उसकी छवि और अधिक धूमिल हुई है।
Trending
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
- UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान

