नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शनिवार को संसद भवन परिसर के पास से 20 वर्षीय एक ‘संदिग्ध’ युवक को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ के जवानों ने मामले की जांच के लिए संदिग्ध को पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि युवक के पास से कोई भी ‘आपत्तिजनक’ वस्तु बरामद नहीं हुई। एक दिन पहले ही एक व्यक्ति को संसद दीवार फांदने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद यह घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया, “सीआईएसएफ के जवानों ने 20 वर्षीय युवक को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेल भवन और संसद भवन के बीच रायसीना रोड से पकड़ा।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

