नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह नहीं आते तो यह सरकार संविधान बदलने का काम करती। उन्होंने लोकसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि ‘एक व्यक्ति’ को बचाने के लिए देश की जनता को नकारा जा रहा है।वायनाड से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद सदन में उनका यह पहला भाषण था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संविधान लोगों के लिए सुरक्षा कवच है जो देशवासियों को सुरक्षित रखता है। यह न्याय, एकता, और अभिव्यक्ति की आजादी का कवच है।’’ उन्होंने कहा कि ‘लेटरल एंट्री’ के जरिये आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अगर लोकसभा में ये नतीजे नहीं आए होते तो ये (सत्तारूढ़ दल) संविधान बदलने का काम करते।’’
Trending
- Qaumi Patrika, Wednesday, 5th February 2025
- Qaumi Patrika, Tuesday, 4th February 2025
- Bihar Crime News: 11.960 ग्राम हेरोइन बरामद, कैमूर पुलिस ने पकड़े दो कारोबारी
- Weather News Today: यूपी वासियों के लिए अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया
- केंद्रीय बजट 2025: डीएमके ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा ‘सत्ता में बने रहने का प्रयास’
- भारत पहुंचे रूसी संसद अध्यक्ष, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा
- रॉयल भूटान आर्मी के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बाटू शेरिंग को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
- भारत-इंडोनेशिया का रिश्ता राम और बुद्ध का है: PM नरेंद्र मोदी