जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के प्रयोग मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। वह पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोहबच को भी अपने साथ लेकर गए और मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी पहले मामले की जांच से जुड़ी जानकारी लेने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद वह संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके धरने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुंच गए।

