नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को कांग्रेस और विपक्ष के सदस्यों ने नियम 267 पर भारी हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी के हर्ष महाजन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने आवश्यक विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवायें।सभापति धनखड़ ने सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें नियम 267 के अंतर्गत छह नोटिस मिले हैं। इनमें से पांच के बारे में पहले ही व्यवस्था दी जा चुकी है, जबकि छठा नोटिस इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आचरण के संबंध में है। उन्होंने कहा कि नियम 267 के अंतर्गत न्यायालय और न्यायाधीशों पर चर्चा नहीं की जा सकती। इसके लिए सदस्य को अन्य नियमों का सहारा लेना चाहिए, इसलिए ये सभी नोटिस खारिज किया जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस के सदस्य हंगामा करने लगे।
Trending
- India A vs Pakistan A: भारत-पाकिस्तान क्रिकेटरों की तकरार पर भड़के हरभजन सिंह, ICC-BCCI और PCB से की सख्त कार्रवाई की मांग
- लखनऊ : लगातार क्यों गिरने लगे सोने और चांदी के दाम, प्रधानमंत्री मोदी ने बताई वजह
- शेयर बाजार में हुई PhonePe की एंट्री : फरवरी-मार्च में आ सकता है IPO, 12-15 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर लिस्टिंग की तैयारी
- आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जी कृष्णय्या हत्याकांड में सजा माफी का आदेश रद्द
- Kamarajar Port पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल : 900 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 30 मीटर गहरा, क्यों खास है? PM ने बताई खासियत
- नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, परिवारों से मांगी आपत्तियां
- बेटी की विदाई के नौ दिन बाद जेल जाएंगे अनंत सिंह, विधायिकी बचाने के नोटिस का भी देना होगा जवाब
- केंद्र ने Netflix को याद दिलाई एडवाइजरी : कहा-भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज

