मधुबनी। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर ट्रेन में नहीं चढ़ पाने से आक्रोशित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के वातानुकूलित (एसी) डिब्बे के शीशे तोड़ दिये। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिहार पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘10 फरवरी की शाम मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी डिब्बे के शीशे तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई।’’ बयान में कहा गया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जयनगर से प्रयागराज जाने के क्रम में मधुबनी रेलवे स्टेशन पर रुकी। इसमें कहा गया, ‘‘ट्रेन में यात्रियों की भीड़ के कारण एक एसी डिब्बे में बैठे यात्री दरवाजा नहीं खोल रहे थे जबकि प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ यात्रियों का उसी डिब्बे में आरक्षण था। धक्का-मुक्की एवं भाग-दौड़ के क्रम में कुछ डिब्बे के शीशे टूट गये। इस संदर्भ में रेल पुलिस कार्रवाई कर रही है।’’
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

