विवाह पंचमी तिथि पर 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दिन रामलला और प्रथम तल पर विराजमान राजा राम और माता सीता भी स्वर्ण जड़ित पीताम्बरी वस्त्र धारण करेंगे। जिसे तैयार कर मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने तैयार कर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार रामदरबार की आरती उतरेंगे।मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया भगवान के वस्त्र पीतांबर है। जिसे सोने के धागो से पिरोए गए है। और यह पूरा कार्य दक्षिण भारत की शैली पर तैयार कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह वस्त्र एक वर्ष पूर्व से ही बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। रामलला और राम दरबार के भी वस्त्र पीतांबरी है। जिसमे माता सीता के वस्त्र को पीले और लाल रंग को मिश्रित करता हुआ वस्त्र हैं। उन्होंने बताया कि इसे दक्षिण भारत पहुंचकर वहां के डिजाइन पर तैयार किया गया है जिस पर रामायण के चिन्ह अंकित किए गए हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

