प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फ्रांसीसी विमानन कंपनी सैफरान के विमान इंजनों के रखरखाव, मरम्मत और देखभाल (एमआरओ) संयंत्र का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। सैफरान की इकाई सैफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई) का यह संयंत्र हैदराबाद में स्थापित किया गया है।यह संयंत्र वर्ष 2026 से परिचालन में आ जाएगा। इस परियोजना में 1,300 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया गया है। यह संयंत्र विमानों की लीप इंजन की सर्विसिंग के लिए है। इन इंजनों का इस्तेमाल एयरबस ए320 निओ और बोइंग 737 मैक्स जैसे पतले आकार वाले वाणिज्यिक विमानों में किया जाता है। लीप इंजन का निर्माण सीएफएम इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जो सैफरान एयरक्राफ्ट इंजन और जीई एयरोस्पेस का संयुक्त उपक्रम है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

