प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में अपना पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह की चौकड़ी की ‘जबरदस्त लगन और दृढ़ संकल्प’ के लिए तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने भारतीय खेल पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि के व्यापक प्रभाव पर बल देते हुए कहा, “यह जीत हमारे युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को भी बढ़ाएगी।” उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने रविवार शाम चेन्नई में हुए फाइनल मुकाबले में हांगकांग को 3-0 से हराकर भारत ने पहली बार स्क्वैश विश्व कप जीता था। जोशना चिनप्पा ने दुनिया की 37वें नंबर की खिलाड़ी ली का यी को 3-1 से हराकर भारत को विजयी शुरुआत दी, जबकि भारत के शीर्ष रैंक वाले पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी, दुनिया के 29वें नंबर के अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को 3-0 से हराया। 17 साल की अनाहत सिंह ने टोमैटो हो को 3-0 से हराकर भारत के पक्ष में मैच खत्म किया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

