। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और इस दिवस को उन्होंने भारत की राष्ट्रीय यात्रा का एक निर्णायक अध्याय बताया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोवा मुक्ति दिवस हमें हमारी राष्ट्रीय यात्रा के एक निर्णायक अध्याय की याद दिलाता है। हम उन लोगों के अदम्य साहस को याद करते हैं जिन्होंने अन्याय के आगे झुकने से इनकार कर दिया और साहस व दृढ़ विश्वास के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।’’उन्होंने कहा, ‘‘गोवा के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करते हुए उनके बलिदान हमें लगातार प्रेरित करते रहते हैं।’’ यह दिवस हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1961 में पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराने के लिए सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का स्मरणोत्सव है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

