प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत की आजादी में उनकी भूमिका को याद किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर स्मरण कर रहा हूं। वह ऐसे अग्रणी नेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की भावना को दृढ़ विश्वास के साथ प्रज्वलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ राष्ट्रवादी आंदोलन को लोकप्रिय बनाने के तिलक के प्रयासों ने उन्हें लोकमान्य की उपाधि दिलाई। उनका नारा ‘‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’’ लोगों के दिलों में उतर गया। मोदी ने लोकमान्य तिलक को याद करते हुए कहा, ‘‘वह एक उत्कृष्ट विचारक भी थे जो ज्ञान की शक्ति और दूसरों की सेवा में विश्वास करते थे।’’ मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अद्वितीय वीरता और साहस के प्रतीक थे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

